फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अगेती खेती करने वाले किसान अपनी दलहन तिलहन के पौधों के फूल हरियाली देखकर बहुत खुश हैं पर निराश्रित पशुओं व झुंड में नीलगाय के भ्रमण और फसलों के नुकसान से काफी चिंतित है। अब तो नील गाय अरहर की फसलों के साथ मटर, सरसो, आलू के पौधों को खाने लगी हैं। निराश्रित दर्जनों की सख्या में भ्रमणशील पशु गेंहू सहित सभी फसलों का नुकसान कर रहे हैं। रात दिन किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रखवाली में लगे हैं। परंतु ये पशु फसल चट कर जा रहे हैं। किसान रामराज, दिनेश, सन्तोष, मो. अनवर, मनीष पाल आदि ने बताया कि जो किसान अपने खेतों को बांसबल्ली से घेर दिये हैं, वह तो थोड़ा सुरक्षित हैं पर जो किसान यह नहीं कर सके हैं उसकी सभी फसल बर्बाद हो रही है। निराश्रित पशु को तो खेत से भगाया जा सकता है पर नीलगाय का पीछा करना संभव नहीं है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय