अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित हो रही किट की जानकारी ली।
शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवारा खास राजा, उर्दीहा, सहित कई जगहों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने इस दौरान नाव के सहारे चक्की हाजीपुर गांव का निरीक्षण किया, और वहां के ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही किसी भी प्रकार की जरूरत को पूरा करने का निर्देश किया। उन्हों ने प्राथमिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को देखकर त्वरित रूप से बच्चों को छोड़ने के लिए इंजन वाली बड़ी नाव की व्यवस्था करने के लिए लेखपाल पंकज को निर्देश दिया जिस पर लेखपाल पंकज कुमार ने एक इंजन नांव लगाई जिस पर लेखपाल पंकज के साथ उप जिलाधिकारी अतुल गुप्ता ने इंजन नांव से स्कूली बच्चों के साथ सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव के लिए बट रही किटों की जानकारी ली। साथ ही सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश भी दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार माधवेंद्र प्रताप सिंह, लेख़पाल पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान