निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भड़सड़ा खालसा गांव में गुरुवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के घर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। वहां से कार द्वारा कोईनहां प्राथमिक स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। तत्पश्चात विजय बहादुर पाठक के घर पर पहुंचकर उनके पिता स्व.राधेश्याम पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और विजय बहादुर पाठक व उनके परिवार के लोगों से बातचीत किया।
उनके साथ कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों की काफी भीड उमड़ पड़ी थी। मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने बताया कि आज हम स्व. राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक के आवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में दुगनी रफ्तार से विकास कार्य हो रहा है। पूरे प्रदेश में 81 मेडिकल कालेज हैं। प्रदेश की जनता को उच्कोटि की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमरा मकसद है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराध को समाप्त कर भय मुक्त वातारण बनाया है। सपा के सरकार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला था जिससे प्रदेश की जनता त्रस्त थी।
इस अवसर पर सूर्य प्रताप शाही, एके शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, भाजपा नेता विनोद राय, जयराम उपाध्याय, अमित तिवारी, मनोज यादव, मनोज राय, पंकज राय, मनोज सिंह, हरिकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र