आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में शुक्रवार को उप सभापति यशवंत सिंह ने विधि विधान से अग्नि प्रज्जवलित कर ब्वायलर का पूजन-अर्चन किया।। मिल के मशीनरी को चलाने के लिए ब्वायलर ही सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है। इसके बिना चीनी मिल का चलना सम्भव नहीं है।
नवीन पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ करने से पहले ब्वायलर पूजन होना जरूरी है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्वायलर पूजन किया गया। अब यह तय माना जा रहा है कि एक पखवारा पूरा होते-होते चीनी मिल का संचालन आरंभ हो सकता है। इससे पहले चीनी मिल को चालू करने की तैयारी जोरशोर से चल रही थी जो कि अब पूरी हो चली है। नवम्बर माह चीनी मिल को चालू करने का महीना रहा है। मशीनरी के सभी कल पुर्जों का ट्रायल अपने अंतिम चरण में है। दिलचस्प मामला यह रहा कि ब्वायलर पूजन में बोर्ड का एक भी सदस्य नहीं पहुंच सका। उप सभापति यशवंत सिंह और कार्यदाई संस्था के अधिकारी व कर्मचारी ने ब्यवालर पूजन को सम्पन्न कराया।
उप सभापति यशवंत सिंह ने कहा कि ब्वायलर पूजन करके गन्ना मिल किसानों को यह संदेश दिया जाता है कि किसान पूरी तरह से आपूर्ति करने के लिए मन बना लें और चीनी मिल में ताजा साफ सुथरा ही गन्ना आपूर्ति करें। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही गन्ने की छिलाई व कटाई करें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार