बिजली बिल राहत योजना के प्रति जागरुक कर रहे विभाग के अधिकारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत वितरण खण्ड फूलपुर अंतर्गत बिजली बिल राहत योजना की सफलता के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नगर पंचायत व वार्डाे पहुँचकर नगर अध्यक्ष सभासदों से सहयोग के साथ ही नगर वासियों से योजना का लाभ लेने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए एसडीओ से लेकर अवर अभियंता एवं कर्मचारी गांवों में पहुँच रहे हैं।

सरचार्ज सहित मूलधन में छूट योजना की शुरुआत 1 दिसम्बर से शुरू हो रही है। अभियान की सफलता के लिए लाइनमैन, मीटर रीडर ध्वनि विस्तारक यंत्र से सर्वाजनिक स्थल पर बैनर पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता नगर के सम्भ्रान्त नगर वासियो व ग्रामीणों से सहयोग मांग रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को विद्युत सब स्टेशन सुदनीपुर के नगर पंचायत फूलपुर वफूलपुर देहात गाव में उपखण्ड अधिकारी भूप सिंह और अवर अभियन्ता देवेंन्द्र सिह ने नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बर्नवाल व सभासदों से मिलकर विद्युत बकाया की सूची देते हुए सहयोग मागा। उपभोक्ता को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ दिलवाकर बकाया विद्युत राजस्व जमा करने के लिए जागरूक करे। नगर अध्यक्ष सभी सभासदों ने विद्युत अधिकारियों को आश्वस्त किया कि पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भूप सिंह, अवर अभियंता देवेंन्द्र सिंह, आशीष पाल, पंकज प्रजापति, राहुल, सिकन्दर पाल, रमाकांत, राजकुमार, आबिद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *