मंदुरी हवाई अडडे का विस्तारीकरण रोके जाने की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। किसान एकता समिति के तत्वावधान में बुधवार को किसानों ने मंदुरी हवाई अडडे के विस्तार से गांवों का वजूद समाप्त हो जाने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा और विस्तारीकरण रोके जाने की मांग किया।
जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि मंदुरी हवाई अडडे के विस्तार को लेकर राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराया जा रहा है। जिसके द्वारा ग्रामवासियों की भूमि को अधिग्रहित की जाएगी। अगर ऐसा होता है तो हम लोगों की जमीने और घर उजड़ जाएगा। इस बारे किसानों द्वारा जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर स्थिति को स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। इसके पहले भी हम किसानों की जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग-223 में अधिग्रहित की जा चुकी है। किसान अभी उस सदमें से उबर भी नहीं पाया था कि मंदुरी हवाई अडडे के विस्तार के लिए भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। किसान इस बात को लेकर आशंकित है कि हमारी अवशेष भूमि भी समाप्त हो जाएगी। किसानों ने विस्तारीकरण को रोके जाने की मांग प्रधानमंत्री से किया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष राम बेलास यादव, मंत्री रामदेव यादव, उपमंत्री महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सत्यनरायण गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *