फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ से वाराणसी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (55135) को शाहगंज शाहगंज तक चलाए जाने की मांग उठने लगी है। तर्क दिया जा रहा है कि इस रूट से ट्रेन के चलने से दीदारगंज, खुरासन रोड, सरायमीर, फरिहा, रानी सराय के यात्रियों को लाभ मिलेगा। समाज सेवी गोविंद यादव तथा आम लोगों ने पूर्वाेत्तर रेल प्रबंध वाराणसी को शनिवार को पत्र लिखकर शाहगंज से आजमगढ़ होकर वाराणसी तक ट्रेन चलाने की मांग की है।
गोविंद यादव ने कहा कि इंटरसिटी एक्सप्रेस को शाहगंज आजमगढ़ वाया मऊ होते हुए चलाया जाए। इससे फूलपुर सरायमीर, अंबारी ,फरिहा, रानीकी सराय के लोगों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि इंटरसिटी के संचालित होने पर नगर के अन्य वर्गाे के साथ शिक्षक और छात्रों को भी लाभ मिलेगा। फूलपुर के पास पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम है वहीं मुंडियार में मुंडेश्वर नाथ मंदिर है। यहां काफी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय