रानीकीसराय रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानी की सराय रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाये जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता दशरथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों व व्यवसाईयों ने नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को पत्रक सौपा।
रानीकीसराय क्षेत्र के भाजपा नेता के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों व व्यवसाईयों ने सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को पत्रक सौपकर रानीकीसराय रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाये जाने की मांग की। दशरथ यादव ने मांग किया कि रेलवे स्टेशन का सुन्दरीकरण किया जाय तथा इस स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की जाय। उन्होने बताया कि स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव न होने से यहां की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां से चार विधान सभा लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद व आंशिक सदर के लोग यात्रा करते हैं। साथ ही उन्होने बताया कि यहां पर चार तीर्थ स्थल है राहुल सांस्कृत्यायन जन्म स्थली व शोध संस्थान, शीतला धाम निजामाबाद, दत्तात्रेय ऋषि स्थल, अवन्तिकापुरी राजा परीक्षित सर्प यज्ञ स्थल इन स्थानों पर लोग दर्शन व यात्रा करने के लिए आते जाते रहते हैं। उन्होने बताया कि यहां पर गाड़ियों के ठहराव होने से कुछ लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा जिससे वह अपनी जीविका चला सकते हैं। इसके साथ ही उन्होने फुट ओवर ब्रीज बनाने, प्लेटफार्म ऊंचा करने, टिकट आरक्षित कोटा निर्धारित करने, रेलवे फाटक से चकसेठवल गांव में आने जाने के लिए गेट 35 बी से रास्ता व रानीकीसराय से एक पैसेंजर ट्रेन चलवाने की मांग की। इस मौके पर पदमाकर लाल वर्मा, अजय सैनी, शारदा प्रसाद जायसवाल, गोपाल गुप्ता, दुर्गेश शर्मा, गोलू राय, अमन शर्मा, राधेश्याम, अमित शर्मा, महेन्द्र यादव, बब्लू, बृजेश सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *