नरौली चौराहा को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के संबंध में आज विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जनपद में वंदे मातरम गीत की 151 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में एवं भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी की 95वी शहादत दिवस पर पूरे उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू महासंघ हर जनपद की एक चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जनपद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया।
इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ आजमगढ़ की इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद के नरौली चौराहे को वंदे मातरम चौराहा घोषित करने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विष्णु कांत चौबे प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह तथा श्याम सुंदर चौहान विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी भीम सिंह जिला संयोजक मनोज सेठ सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *