आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। व्यवसायिक ड्राइवर एकता समिति के पदाधिकारियों ने ड्राइवर आयोग एवं बेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
भेजे गये ज्ञापन में उन्होंने बताया कि भारत के अर्थव्यवस्था को बनाये रखने हेतु हम ड्राइवर दिन-रात कड़ी मेहनत करके सर्दी-गर्मी-वर्षा में बिना किसी सुरक्षा के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन करते है। यातायात में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। दूषित जल से हमारे स्वास्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है जो बीमारी का मुख्य कारण बनता है। हाइवे के किनारे लगभग 100 किमी पर विश्राम की अल्प जगह का चयन किया गया है जो अपर्याप्त है। सड़क दुर्घटना में ड्राइवर को न तो कोई मुआवजा मिलता है तथा न ही सुरक्षा, ड्राइवर के बच्चों का भविष्य ड्राइवर की मृत्यु के बाद अन्धकारमय है जिससे समस्त चालकों में रोष व्याप्त है। ऐसी दशा में ड्राइवर आयोग एंव ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाय।
इस अवसर पर शैलेष पाठक, आनन्द सिंह, राकेश यादव, मंदीप यादव, अबूसहमा, दुर्गेश शुक्ला, पिन्टू वर्मा, विवेक तिवारी, युसुफ हासमी, अजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार