रजनीश हत्या कांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हा कर्मनाथ पट्टी निवासिनी रंजना पांडेय पत्नी स्व.रजनीश पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर पति की हत्या मंे शामिल फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही निष्पक्ष जांच एवं सुरक्षा देने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में रंजना पांडेय ने उल्लेख किया है कि उसके पति की 6 दिसम्बर को जुनेदगंज में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी। जिसमें पांच अभियुक्तों के नाम हैं। चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांचवां अभियुक्त आजम पुत्र अलीम निवासी दाउदपुर बागखालिश थाना जीयनपुर अभी भी फरार है। जिससे मेरे परिवार में भय व असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। मैं जिला महिला अस्पताल में एएनएम के रूप में कार्यरत हूं तथा मेरे दो बच्चे एवं पूरा परिवार इस घटना के बाद मानसिक रूप से अत्यंत आहम है।
श्रीमती पांडेय ने फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, उसके सहित बच्चों के लिए सरकारी सुरक्षा, गवाह एवं परिवार की सुरक्षा तथा विवादित जमीन पर हुए निर्णय की पुनः जांचकर निस्तारण एवं अविवादित जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगायी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *