आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम-पारा में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। धरने का समर्थन जन अधिकार पार्टी ने किया। जिलाध्यक्ष आनंद मौर्य के नेतृत्व में सोमवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
पार्टी ने अपराधिकायों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने, पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिए जाने, पीड़ित परिवार के अनाथ बच्चों को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग शासन और प्रशासन से की। इस मौके पर उमर शाह, शेख रिजवान,बृजेश मौर्य महावीर प्रसाद, मनोज मौर्य,प्रेम नरायन मौर्य अनीता मौर्य,बाकें लाल मौर्य, संजय लाल मौर्य,सुभाष मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार