अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव नतीजे सामने आ गए हैं जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अयोध्या की जख्म पर सपा की हार का मरहम लग चुका है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र के नगर पंचायत स्थित आवास पर जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत पर खुशी का इजहार किया गया।
रमाकांत मिश्र ने बताया कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है। जो समाजवादी पार्टी के लोग ये कहते थे कि मिल्कीपुर चुनाव से 2027 का परिणाम आएगा। जिस प्रचंड बहुमत से मिल्कीपुर की जनता ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया है यह प्रदर्शित करता है कि भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः प्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर अयोध्या की हार का बदला ले लिया है। यूपी में 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। वही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। भाजपा पूरे देश में चुनाव और लोगो का विश्वास जीत कर अपना परचम लहरा रही है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद