समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में जिला कार्यालय समेत सभी 2176 बूथों पर मनाया। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सभी बूथों पर हजारों कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने समर्पण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य जिन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया और भारतीय जनता पार्टी जिनके बताए मार्ग पर चल कर अन्तिम पायदान पर स्थित व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। ऐसे पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति समर्पण दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया गया। इस अवसर पर डा.श्याम नारायण सिंह, पंकज सिंह कौशिक, राकेश सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, शोभित श्रीवास्तव, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र रेतवा चंद्रभानपुर बूथ नंबर 299 बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। संचालन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष तिवारी एवं अध्यक्षता सत्यनारायण तिवारी ने किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष लालगंज रजनीकान्त त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, सूबेदार तिवारी, रविशंकर तिवारी, रामविलास तिवारी, विशाल, शेषनाथ, अभिषेक तिवारी, शांति देवी, ज्ञानती देवी, सर्वजीता, गीता तिवारी, शशिकला, मैना चौहान, शुभम, सत्यम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *