BJP दफ्तर से तय होते हैं BSP के टिकट, जीतने के लिए नहीं बल्कि…

शेयर करे

BSP प्रमुख मायावती पर SP अध्यक्ष अखिलेश का तंज

सीतापुर (सृष्टि मीडिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही बसपा को भी घेरे में लिया है। अखिलेश यादव ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए बसपा भी भाजपा की मदद करती है। भाजपा कार्यालय में ही बसपा के प्रत्याशी तय होते हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को महमूदाबाद के पोखरा कला में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय से तय होते हैं। वह भी जीतने के लिए नहीं बल्कि सपा को हराने के लिए।

PM पर भी किया तंज

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भी भाजपा ने रणनीति बनाकर हराया। हम तो महमूदाबाद, सीतापुर, महोली में कम वोटों से हारे और बाराबंकी के कुर्सी में जीतते-जीतते हारे। हिसाब लगाओ अगर साढ़े तीन लाख मत और मिल गए होते सपा की सरकार होती। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात वालों ने देश के साथ धोखा किया है। गुजरात और उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जातीय जनगणना नहीं कराती है तो समाज में भेदभाव बढ़ता जाएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के रामराज्य लाने के दावे पर तंज कसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *