लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली रोड के किनारे शुक्रवार की शाम को घर से सब्जी लेने जा रहे वृद्ध की घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर मौत हो गई। शनिवार को सुबह शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली गांव निवासी फूलचंद राम 65 वर्ष शुक्रवार की शाम 6.30 बजे घर से पैदल बाजार सब्जी लेने गये थे मगर वापस नहीं लौटे। परिजन आधी रात के बाद तक उनकी खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिले। सुबह किसी ने जानकारी दी तब पता चला। आशंका जताई जा रही है कि सड़क हादसे के चलते मौके पर ही मौत हुई है। मृतक को तीन पुत्र एक पुत्री है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद