रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से घायल मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ईश्वरपुर गांव निवासी टनकू राजभर का घर गांव के पूर्वी भाग में है। गांव निवासी हिन्दराज के घर सोमवार को ब्रम्हभोज था जिसमें टनकू भी रात में गये थे। पैदल ही वापस घर लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट मंे आकर गंभीर रुप से घायल हो गये। आस पास के लोग घायलावस्था मंे चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास दो पुत्र हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा