रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बेलइसा सब्जी मंडी में सोमवार को सुबह सब्जी लेने आये सब्जी बिक्रेता की मौत हो गई। घटना के दौरान ट्रक मंे लदी मटर की बोरी देख रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका निवासी विनोद कुमार 45 वर्ष सब्जी बिक्रेता है। सोमवार को सुबह बेलइसा मंडी मंे सब्जी खरीदने आये थे। मंडी में ट्रक लदी मटर आई थी। बिनोद ने भी ट्रक पर चढ़ कर मटर की बोरी को देख ज्यों ही नीचे उतरे गिर पडे़। आसपास के लोग गिरते हुए देख दौड़ पडे़ और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा