लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुहम्मदपुर ब्लाक परिसर में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत बिन्द उपस्थित रहीं। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एवं संयोजक दिनेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने उन्हें शिवभक्त और मंदिरों के जीर्णाेद्धार में अग्रणी बताया। सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मराठा संघ की प्रमुख शासिका थीं और उनके न्यायप्रिय निर्णय आज भी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, दिनेश जायसवाल, विनीत जायसवाल, आलोक सिंह चौहान, नरसिंह यादव, शशिकांत उपाध्याय, डॉ.राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद