संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नन्दनगर बाजार में सड़क के किनारे एक अहाता में रविवार की शाम 42 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त राम विश्वकर्मा पुत्र धर्म विश्वकर्मा निवासी बेनूपुर थाना मेंहनगर के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार को सड़क किनारे एक अहाता में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद युवक की शिनाख्त हो पाई। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल पाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *