पोखरे में उतराया मिला युवक का शव

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में खाकी बाबा मंदिर के पास स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक युवक का उतराया हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मृतक की पहचान देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज गोला बाजार निवासी 45 वर्षीय ऋषिकेश गिरी के रूप में हुई। वह बुधवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, मगर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह मसीरपुर स्थित खाकी बाबा मंदिर के पास पोखरे में उसका शव उतराया हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *