दही बेचने गयी महिला का सिवान में मिला शव

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसौधा गांव के राजस्व गांव सराय फिरोज के सिवान में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहंुच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने महिला की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की।
इन्द्रमती 64 वर्ष पत्नी रामअवध यादव निवासी बसौधा एक दिन पूर्व बुधवार की सुबह दही बेचने के लिए मुबारकपुर कस्बे में गयी थी लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गुरूवार को घर से लगभग एक किमी दूर सिवान में गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। शव के बगल में दही बेचने का बर्तन भी पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहंुच गयी। मृतका के शरीर से उसके पहने हुए आभूषण कनफूल, नथुनी, गले का मंगलसूत्र और पायल गायब थे। ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। इस सम्बन्ध में मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *