फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीते बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र निजामाबाद के फरिहां पुलिस चौकी के बगल में कांटा वाली बाग के पीछे सीवान में ट्यूबवेल पर मिली अज्ञात महिला के शव को लेकर जहां पुलिस शिनाख्त कों लेकर परेशान थी। मृत महिला की पहचान थाना रानी सराय के बेल्थरा जमालपुर निवासी बुद्धू बनवासी की पुत्री संगीता के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष हिरेंद्र सिंह ने इस मामले के खुलासा के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाकर विभिन्न जगहों पर लगायी थी। जिसके क्रम में पता चला कि थाना क्षेत्र रानी सराय के बेल्थरा जमालपुर निवासी बुद्धू बनवासी की पुत्री संगीता 21 वर्ष को उन्हीं का दामाद रिंकू पुत्र रामवृक्ष बनवासी ग्राम फिरदुपुर थाना रानी की सराय 25 जून को अपने साथ खेतों में धान रोपने के लिए फरिहा ले गया था जहां उसकी हत्या कर फरार हो गया था।
बुद्धू बनवासी ने तहरीर में दिया कि 2 वर्ष पूर्व हमने अपनी बड़ी पुत्री राधिका की शादी रिंकू वनवासी के साथ की थी लेकिन वह मेरी बड़ी पुत्री को छोड़कर छोटी पुत्री संगीता को जबरदस्ती अपने साथ रखता था। जहां भी भट्ठे पर काम करता था वहां साथ ले जाता था। भट्ठे पर पथाई खत्म होने के बाद धान के खेतों में रोपाई का काम करता था जिसके लिए संगीता को अपने साथ लेकर गया था जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश फरिहा में ट्यूबवेल पर मिली थी। पुलिस एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक आरोपी फरार है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव