रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेहटा गांव स्थित बन मंे पेड़ की डाल मंे शर्ट के सहारे फंदा बनाकर झूल रहे शव को पुलिस ने बरामद किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहंुची। युवक शटरिंग का काम करता था। सोमवार से घर से निकला था। पुलिस जांच में जुटी है।
रानी की सराय थाने के खैरा गांव निवासी विकास कुमार 20 वर्ष पुत्र शिवनारायण शटरिंग का काम करता था। सोमवार को घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। घर के लोगों ने आसपास तलाश की। बुधवार को बेहटा गांव के बाहरी हिस्से मंे घने बन मंे ग्रामीणों ने शव लटकता देख सूचना पुलिस को दी। युवक जिंस और कत्थई कलर शर्ट पहना था। जिंस शरीर पर था जबकि शर्ट पेड़ की डाल में लिपटा हुआ और हाथ वाला हिस्सा फंदा गले में बनाकर झूल गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मंे लिया। सूचना पाकर स्वजन भी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता घर पर ही खेतीबाड़ी करते हैं। तीन भाईयों मंे दूसरे नम्बर पर और अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा