फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के मऊपरासी गांव में बुधवार को 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊपरासीन गांव निवासी रामप्रताप सिंह उर्फ छोटू की शादी वर्षा सिंह पुत्री ओम प्रकाश सिंह निवासी नचाप जिला बक्सर (बिहार) के साथ 13 मार्च को हुई थी। परिजनों के अनुसार घटना के समय पति रामप्रताप सिंह किसी रिश्तेदार को ट्रेन पकड़ाने के लिए जौनपुर गए हुए थे। बुधवार सुबह वर्षा सिंह का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही तहसीलदार लालगंज और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *