गुमशुदा व्यक्ति का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा निवासी गुमशुदा अर्ध विक्षिप्त वृद्ध का गेहूं के खेत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस 3 दिन पूर्व रात्रि में मुख्य मार्ग किनारे स्थित खेत की चाहर दीवाली निर्माण के दौरान हुए फरार जीयनपुर कोतवाली में दर्ज है गुमशुदगी का मुकद्दमा।

रविवार को दिन में लगभग 3 बजे आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर के सामने अलीपुर सिवान के गेहूं के खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस और पास के स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिनकी पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र अब्दुल कयूम निवासी धौरहरा उम्र 73 वर्ष के रूप में की। जीयनपुर पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज किया था शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है विदित हो मुख्य मार्ग पर स्थित खेत में चाहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था जहां से इम्तियाज अहमद बुधवार की रात्रि में रखवाली के लिए सोए हुए थे लगभग 11 बजे रात को उठकर तहसील की तरफ चल दिए परिजनों ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज कर आसपास और इधर-उधर काफी खोजबीन की वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार घर से फरार हो चुके थे जिनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी इलाज चल रहा था। मौत की सूचना पाकर परिवार व गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पास दो पुत्र और तीन पुत्री हैं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *