मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना अंतर्गत कमालपुर गांव निवासी तीन दिन से गायब 40 वर्षीय राजदेव बिंद पुत्र स्व.रामानंदन का शुक्रवार को पोखरी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी राजदेव बिंद विगत तीन दिन से घर नहीं आया था। परिजन को आशंका थी कि रिश्तेदारी गए होंगे। शुक्रवार को अलसुबह घर के पीछे पोखरी में शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई में बड़ा था। दो पुत्र चार पुत्रियां हैं। पत्नी सुषमा देवी समेत परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। मृतक के पुत्र रवि ने घटना की तहरीर दी। मृतक घर पर रह कर खेतीबारी एवं मजदूरी का काम करता था।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी