कप्तानगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तमरूआ गांव निवासी एक वृद्ध बीते आठ जनवरी को घर से गायब हो गया था। मंगलवार को उसका शव गांव स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। कपड़े के आधार पर परिजनो ने पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
कांता निषाद 75 वर्ष पुत्र बुधही निषाद बीते 8 जनवरी को घर से लापता हो गया था। इस संबंध में उनके परिजनों द्वारा 10 जनवरी को थाना कप्तानगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला था। आज उसका शव कंकाल के रूप में कुए में मिला। जहां उनके लड़के ने उनके कपड़ों की वज़ह से उनकी पहचान की। बताया जा रहा है जिस कपड़े से वह गायब हुए थे उसी कपड़े मे उनका शव प्राप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, आरक्षी नित्यानंद सिंह, श्रवण शुक्ला, विनय यादव, प्रमोद कुमार, अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-विजय कुमार