रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव में खेत में स्थित कुंए में रविवार की दोपहर पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक मृतक बिक्षिप्त था और आस पास घूमा करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमौड़ा गांव के समीप पेट्रौल पंप के पीछे सिरसाल गांव मंे स्थित कुंए में आ रही दुर्गध देख ग्रामीणों ने कुंए में देखा तो शव पडा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि अर्धबिक्षिप्त था और आस पास घूमा करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार मिश्र ने बताया कि शव मे कही चोट के निशान नही मिले है। वैसे मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। शव की शिनाख्त नही हो सकी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा