रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चड़ई गांव में स्थित तामसा नदी तट से सोमवार को हत्या कर फेके गये पशु व्यापारी का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के माखनपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव 22वर्ष पुत्र मातम यादव जो पशु खरीद फरोख्त करता था और चड़ई गांव मे आना जाना रहता था। रविवार को भी गांव मे आया था उसके बाद से लापता हो गया। सोमवार को चड़ई के पास से गुजरी तामसा नदी के किनारे मछली मारने के लिए ग्रामीणों ने जाल डाला तो शव फस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिव कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पैर बधे हुए थे गला भी कसा था आशंका है गला दबाकर हत्या की गयी है वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा