लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर में शुक्रवार की शाम दुबई से शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक राम भजन की खाड़ी देश दुबई में एक सप्ताह पूर्व एक्सीडेंट से मौत हो गई थी। मृतक राम भजन का शव पैतृक निवास ग्राम फैजुल्लाहपुर में आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर निवासी मृतक राम भजन खाड़ी देश दुबई में कई वर्षों से रह कर एक कंपनी में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पूर्व मृतक राम भजन की दुबई में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतक राम भजन का शव उनके पैतृक निवास आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लाहपुर में आते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक राम भजन के 4 पुत्री और दो पुत्र हैं। राम भजन ही अपने परिवार के लिए इकलौता सहारा था।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद