डीसीएम पलटी, बाल-बाल बचा चालक

शेयर करे

फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर बघौरा इनामपुर गांव के सामने एक पिकअप वाहन अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि यह पिकअप वाराणसी से दूध और दही लेकर डोड़ोपुर जा रही थी। रास्ते में अचानक स्टेयरिंग जाम हो गया, और सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में अमेठी, सुल्तानपुर निवासी चालक शालू 25 वर्ष को हल्की चोटें आईं। किसी तरह की जान-माल की हानि न होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और चालक को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक इलाज के लिए भेजा।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *