रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में आर्य समाज द्वारा महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रावणी पर्व वेद प्रचार सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर यज्ञ कार्यक्रम बुधवार को पूर्ण हुआ। जयभरत गुप्त ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे श्रावण मास तक यज्ञ के माध्यम से प्रत्येक घरों तक पहुंचाने की योजना है। यज्ञ से वातावरण शुद्वता के साथ ही मन में शांति आती है। यज्ञ पुरोहित उदय आर्य मुकेश आर्य पंकज आर्य राजकुमार आर्य जयभारत, शारदा प्रसाद आदि व्यवस्था संचालन मंे हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा