बेटियों को मिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का सशक्त मंत्र

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा सबा कान्वेंट स्कूल मुबारकपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सीओ सदर आस्था जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय एवं विद्यालय के प्रबंधक अफरोज अहमद मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को 1090, 112, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता ली जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूकता पुस्तिकाएं वितरित की गईं तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़े वीडियो भी दिखाए गए। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सवाल भी रखे।
सीओ सदर आस्था जायसवाल ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करें।
प्रबंधक अफरोज अहमद ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं को जीवन के हर पहलू में मजबूत बनाना है। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *