लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सोमवार की शाम देवगांव क्षेत्र के गिरधरपुर में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसमें 17 जोड़ियों की कुश्ती हुई जिसमें सबसे बड़ी कुश्ती 3 हजार की रही जो भज्जन यादव और जयहिंद यादव के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान गदा भांजने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें राम अवध यादव की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान संजय चौहान, अशोक प्रजापति, आनंद यादव, अनीस अहमद, सूर्य प्रताप यादव, अवधेश कुमार सिंह पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद