अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान द्वारा कार्य क्षेत्र के समुदाय की महिलाओं, कस्तूरबा गांधी एवं अन्य विद्यालयों में पौष्टिक पेय पदार्थ वितरित किया गया।
बुधवार को ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान एवं डाबर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में अतरौलिया, अहिरौला, कोयलसा, फूलपुर, पवई एवं प्राथमिक विद्यालय बिलारी मु.अजगरा में 473 बच्चों को पौष्टिक पेय पदार्थों अमरूद, आम, लीची, सेव, नारियल पानी, क्रीम का वितरण किया गया। साथ ही साथ साफ शरीर, दांत, मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया क्योंकि साफ सफाई से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है जो बच्चों के लिए आवश्यक होता है। इस वितरण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की तरफ से डाबर इंडिया एवं ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। वितरण कार्यक्रम में सभी विद्यालय की वार्डेन, सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यक एवं अरुण, जान्हवी दत्त, नवनीत, अंबुज का सहयोग रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद