डाला छठ की तैयारियां तेज, बाजारों में बढ़ी रौनक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तैयारियां शुरू हो गयी हैं। श्रद्धालुओं ने घाटों पर बेदी बनाना शुरू कर दिया है। बाजारों में भी खरीददारों की भीड़ से रौनक बढ़ गयी है।
आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर सभी तरह की तैयारियां शुरू हो गई है। जहां बाजारों में सूप, चलनी, डाला समेत फलों की बिक्री शुरू हो गई है वहीं व्रती महिलाएं स्वयं घाटों पर पहुंचकर अपने-अपने वेदी बनाने का कार्य कर रही हैं। मिट्टी से बनाई हुई बेदी के ऊपर कागजों में अपने नाम अंकित कर रही हैं। घाटों पर सीढ़ियां बेदियों से पट चुकी है जिनको जहां जगह मिली वहीं बेदी बनाने का कार्य चल रहा है।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार नहाए खाए से शुरू होने वाला यह महा पर्व खरना के रूप में किया जाएगा, जिसमें व्रती महिलाएं बिना अन्न जल ग्रहण किए शाम को पूड़ी और हलवा का भोग लगाती हैं। तत्पश्चात शुरू होता है खरना जिसमें महिलाएं बिना जल ग्रहण किए पूरे दिन और पूरे रात भगवान भास्कर की उपासना करती हैं। सूर्याेपासना का यह महापर्व महिलाओं के लिए बहुत कठिन होता है लेकिन व्रती महिलाएं पुत्र प्राप्ति के लिए सूर्याेपासना का यह व्रत बगैर अन्न जल ग्रहण किए करती है। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई है। पूरब पोखरे पर साफ सफाई के साथ ही वेदी बनाने का कार्य व्रती महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।
इनसेट-
खरीदारी के लिए बाजारों में रही भारी भीड़
आजमगढ़। डाला छठ त्यौहार की तैयारी के लिए महिलाओं की बाजार में भारी भीड़ रही। डाला छट सामानों की खरीदारी के लिए चौक क्षेत्र में महिलाएं सामान की खरीदारी की। बाजार में दुकानदारों द्वारा सामानों को सजाया गया था। बाजारों में गन्ना, करवा, दौरी, सूप व फलों की दुकानें सजी थी। सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। फलों की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं जमकर फलों की खरीदारी कर रही थी।
रिपोर्ट- ज्ञानेन्द्र कुमार/आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *