माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला के मखदुमपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे मजदूर को मार पीट कर उसका दांत तोड़ कर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने इस बाबत माहुल चौकी पर पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में मखदुमपुर निवासी नईम पुत्र स्व. अमीन ने कहा कि गांव के ही बाकर मौलवी की भतीजी की तीन माह पहले शादी थी। उस शादी में मेहमानों को बाकर ने उससे प्रतिबंधित पशु को काटने के लिए कहा। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो मौलवी और उनके पुत्रो ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। नईम ने आगे यह कहा कि वह शुक्रवार सुबह गांव के बाहर अपने खेत में धनिया और लहसुन की बुआई कर रहा था। उसे अकेला देख मौलवी बाकर और उनके तीन पुत्र दानिश, शाहिद और जाहिद आये और उसे खेत में पटक कर बुरी तरह से मारा पीटा। इस दौरान मारपीट में उसके तीन दांत टूटने के साथ ही साथ शरीर में कई जगह चोटे आई।
रिपोर्ट-श्यामसिंह