फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एक ही वर्ष में दूसरी बार प्रधान पति के ऊपर हमला करने की नीयत से घुसे दबंग पट्टीदारों द्वारा प्रधान पति के अनुपस्थित रहने पर महिला प्रधान के 80 वर्षीय ससुर को घर में घुसकर लात घूसों से पिटाई कर दी।
फुलपुर थाना क्षेत्र के बिशेषा ग्राम पंचायत प्रधान माधुरी देवी हैं। प्रधानी व पुरानी रंजिश को लेकर दबंग पट्टीदारों द्वारा प्रधान पति घनश्याम यादव पर प्रायः हमला करने का प्रयास करते रहते है। दो माह पूर्व इन्ही दबंग पट्टीदारों द्वारा जान लेवा हमला किया गया था और प्रधान पति घनश्याम की तहरीर पर 19 मार्च को मुकदमा पंजीकृत हुआ था। 25 मई की रात्रि युद्धवीर उर्फ बिजय पुत्र धर्मराज, ब्रह्मदेव शशिकान्त सहित अन्य प्रधान पति को जान से मारने की नीयत से घर पर लाठी डंडा तमंचा लेकर चढ़ गए और प्रधान पति घनश्याम को ढूढने लगे। नहीं मिलने पर प्रधान के 80 वर्षीय ससुर राम अवध यादव पुत्र स्व.जगरूप को लात घूसों से मारने लगे और पूरे परिवार को गाली देने लगे। प्रधान पति को घर में घुसकर तलाश करने लगे, न मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। इतना ही नहीं ईंट पत्थर का जमकर प्रयोग किया गया। प्रधान माधुरी देवी ने घटना की सूचना पति घनश्याम को दी। प्रधान पति ने पुनः एक बार थाना कोतवाली में दबंगो के खिलाफ लिखित तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय