लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रूद्रपुर के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रामनारायण यादव 55 वर्ष पुत्र चंद्रबली यादव, निवासी चेवार पूर्व (रूद्रपुर), देवगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन का पता चल चुका है जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद