फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश अभियान यात्रा के तहत फूलपुर ब्लाक के सम्पूर्ण गांवो से आये चावल और मिट्टी को एकत्रित कर ग्राम प्रधान सचिव पीआरडी जवानों सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर खण्ड बिकास अधिकारी को अर्पण किया गया था जिसे खण्ड बिकास अधिकारी द्वारा सम्मान पूर्वक ग्रहण कर ब्लाक मुख्यालय स्थित कार्यालय में रखा गया।
बुधवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, खण्ड बिकास अधिकारी बिमला चौधरी द्वारा अमृत कलशों की मिट्टी का भावपूर्ण मिश्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय फूलपुर मेज़वा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्र वासियों ने करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। मेरी माटी गीत साहित पंच प्रण की शपथ शहीद स्मृति स्थल पर लिया गया। अतिथियों ने देश पर कुर्बान हुए वीर शहीद को नमन किया और देश की आजादी के कुर्बानियों का वर्णन किया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने पंच प्रण की शपथ दिलायी। इस अवसर पर एडीओ आईएसवी राजेंद्र प्रसाद, असविंद यादव, राजकुमार, रोहित यादव, अभिषेक पाल, मंगला यादव, विजय चन्द यादव, राजेश पहलवान, सुनीता, अभिषेक त्रिपाठी, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम सिंगार यादव, दिनेश चौरसिया, अमर सिंह चौहान, अनूप मौर्या, अरविंद यादव, गुलाब शर्मा, अभिमन्यु, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय