देश भक्ति से ओत प्रोत रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कृति विभाग द्वारा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, द्वारा संयुक्त रूप से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
राहुल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रख्यात लोक गायिका सुश्री अराधना सिंह, देश भक्ति, बिरहा लोक गायक दीपक सिंह एवं सृष्टिधर महतो झारखण्ड द्वारा छाउ नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा। इसी के साथ ही गोविन्दा द्वारा नृत्य “तेरी मिट्टी मे मिलजावा“ की प्रस्तुति की गयी। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि कि इसी क्रम में 14 अगस्त को भी राहुल प्रेक्षागृह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। उन्होने ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से युवा पीढ़ी में देश के प्रति देश प्रेम बढ़ेगा एवं युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जन में देश के प्रति देश प्रेम, देश भक्ति जागृत होगी एवं देश के प्रति समर्पित होगी। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द चित्रांश समन्वयक, आयोजक संस्कृति विभाग द्वारा किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने आम जन मानस से अपील किया कि दिनांक 14 अगस्त को राहुल प्रेक्षागृह में सुरों की मलिका वाराणसी की मंगला शलोनी एवं देशप्रेम पर प्रसिद्ध गीतनाट्य-ऐ वतन निर्देशक राजकुमार शाह द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के वरिषठ नेता राजेश सिंह महुआरी, पप्पु सिंह, ध्रुव मिश्रा, हिमान्शु मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, शाह आलम सावरिया एवं राजेश रंजन, मिडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्वत सहित अधिक संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *