बीमारी से सीआरपीएफ जवान का निधन

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को सेना वाहन से शव घर पहुचा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
रानी की सराय थाने के रुदरी गांव निवासी रविन्द्र कुमार गौड सीआरपीएफ में चंदौली में तैनात थे। बीमार होने पर वाराणसी स्थित अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। गुरुवार की रात मे उपचार के दौरान निधन हो गया। वाराणसी से सेना वाहन से शव घर लाया गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के युवा वर्ग.ग्रामीण शव आने से पहले शंकरपुर चेकपोस्ट पहुच गये। चेकपोस्ट से घर तक पाच किमी तक युवा शव के साथ पैदल ही घर तक पहुचे। शवयात्रा मे लोगो का हुजूम रहा। कस्बा होते हुए यहा से शव घर लाया गया। घर पर अंतिम दर्शन के लिए शव को रखा गया। शव देख परिवार के सदस्यों के साथ ही मौके पर मौजूद लोग बिलख पडे। यहा से शवयात्रा गाव के एक हिस्से मे स्थित शवदाह स्थल पहुचा जहा सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। युवा भारत माता की जयघोष करते रहे। रविन्द्र कई दिनो से बीमार चल रहे थे। रविन्द्र एक लौते पुत्र थे। रविंद्र को दो पुत्र है। रविन्द्र की पत्नी सीमा गौड को महिलाएं ढाढस बधाती रही।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *