आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को यूजीसी के विवादित नियम को लेकर दिन में जमकर हंगामा हुआ। शहर के वेस्ली इण्टर कालेज से जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन सौंपा।
शहर के चौक स्थित वेस्ली इण्टर कॉलेज में सवर्णों का जमावड़ा हुआ। वहां से जुलूस निकला जो अग्रसेन चौक होते हुए घंटाघर, पोस्ट ऑफिस होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान लोगों ने कहा कि अब शिक्षण संस्थानों में भी अमली जामा पहनाने की कोशिश की जा रही। जबकि पहले से जारी नियम में यह था कि अगर कोई गलत आरोप लगाता है तो उस पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। लेकिन इसको बदलकर एक तरफा कर दिया गया। एससी एसटी एक्ट का जिस तरह से दुरुपयोग हो रहा है ऐसे में सवर्ण का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहेगा तो भेदभाव होता रहेगा। हम स्वर्ण खुद ही शोषित वंचित हो गए। हालांकि इस यूजीसी 2026 के नए नियम पर जब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई तो स्वर्णों ने राहत की सांस ली।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार