महाशिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। हर हर महादेव के नारों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। क्षेत्र के मंदिर पर भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जहां सुबह से ही भीड़ बढ़ती जा रही थी, पुरुषों की अलग कतार तो महिलाओं की भी अलग लंबी कतार लगी रही।
दत्तात्रेय मंदिर में स्थापित पंचमुखी बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लालायित भक्तों के माथे पर कोई शिकन नहीं थी। घंटों इंतजार के पल को जयकारे लगाकर लोग जयघोष करते रहे। लोगों में जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसा लग रहा था मानों पूरा क्षेत्र आज ही उमड़ पड़ेगा। भक्तों ने बारी-बारी से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर बाबा को प्रसन्न किया। बाहर आकर दान पुण्य किया और माथे पर त्रिपुंड तिलक भी लगवाया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां गायक कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों से सभी को सराबोर किया जाता रहा। मंदिर परिसर में गहमा गहमी का माहौल था। प्रसिद्ध ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर निजामाबाद शिवाला घाट मंदिर बड़ागांव शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन थाना प्रभारी के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *