शहीद भगवती प्रसाद सिंह के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को मदियापार-अहिरौला मार्ग पर स्थित शहीद उपवन में 1962 के भारत-चीन युद्ध के अमर वीर शहीद भगवती प्रसाद सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर वीर सपूत को नमन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर मौजूद रहे। अध्यक्षता कवि राजाराम सिंह तथा संचालन खालिद आजमी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शहीदों के सम्मान में हर संभव कार्य करूंगा।
अरुण राजभर ने कहा कि मैं उस धरती और उस मां को प्रणाम करता हूं, जिसने ऐसा वीर सपूत जन्मा। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के लिए मैं हर पल समर्पित हूं। उन्होंने शहीद परिवार को आश्वासन दिया कि हर जरूरत पर वे सदैव साथ खड़े रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि विनोद राजभर ने कहा कि शहीद भगवती प्रसाद सिंह ने लद्दाख में माइनस तापमान में डटकर दुश्मन से मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक सशक्त हुआ है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने शहीद को सलामी दी। आरपीएस पब्लिक स्कूल, नाउपुर के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। गायक कलाकार दुष्यंत शुक्ला के गीतों ने माहौल को ऊर्जावान कर दिया। कार्यक्रम में शहीद की एकमात्र पुत्री सुदामा देवी भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देते हुए आभार जताया।
इस अवसर पर जंग बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, हरीश तिवारी, गुडलक सिंह, संतोष यादव, फूलचंद यादव, ज्ञानचंद, भालचंद्र त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, मास्टर राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, कवि राहगीर, लक्ष्मण मौर्य, सत्य प्रकाश सिंह, मुन्नू सिंह, राजेश सिंह, अखंड सिंह व शहीद परिवार से भोजपुरी अभिनेता अथर्व सिंह, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *