सीआरओ ने दिया जांच कर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नुरपूर सराय हाजी के ग्रामीणों ने प्रधान संघ अध्यक्ष अंगद यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि नुरपूर बुतात निवासी एक व्यक्ति अनुसूचित जाति की जमीनों की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर करोड़ों का मुनाफा कमाता है। वह अब तक 47 सहित सैकड़ों लोगों को जाल में फंसा चुका है। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने सीआरओ को जांच कर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
अनुसूचित जाति की जमीन को धोखाधड़ी कर करोड़पति बनने के नायाब तरीका का एक मामला मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में जन सुनवाई में आते ही सीआरओ के होश फाख्ता हो गए। नूरपुर सराय हाजी गांव निवासियों के साथ प्रधान संघ के अध्यक्ष अंगद यादव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मुबारकपुर इलाके में हरीराम पुत्र बलजोर निवासी नूरपुर बुतात कभी अपने तो कभी अपनी पत्नी प्रभावती के नाम से तथाकथित तौर से बसे हुए लोगों की जमीनों को गुड़ा गणित कर बैनामा करा कर धन उगाही करता है। यह एक दो लोगों को नही कागजी तौर पर 47 लोगों सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों को केवल मुबारकपुर, नुरपुर सराय हाजी, नेवादा, सरैया आदि में हेराफेरी कर अकूत संपत्ति अर्जित किया है। इसके अलावा अन्य तरीके से जनपद के राजस्व कर्मियों सहित कुख्यात अपराधियों से रिश्ता रखकर ज़मीन का अवैध कारोबार करता है। इतना ही नहीं वह तथा उसका धोखाधड़ी के मामले में जेल तक जा चुके हैं।
धोखाधड़ी की जानकारी होते ही सीआरओ ने अपने बाबु को तलब कर तत्काल प्रभाव से आरोपियों द्वारा जमीन से संबंधित किये गये धोखाड़ी की पत्रावलियों सहित अन्य शिकायतों की जांच करने का आदेश दिया। साथ ही एससी परमिशन पर रोक लगाने और इससे जुड़े हुए मामले एवं अवैध तरीके से अर्जित की गयी अकूत संपत्तियों का व्यौरा खंगालने का आदेश फ़रमाया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन द्वारा इस भू माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती या प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
जिलाधिकारी को पत्र देने वालों में प्यारे लाल, गिरीश यादव, झिनक, संदीप गोंड़, हरिश्चंद, अतवारू, सावित्री आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *