सीपीएस मुबारकपुर ने मनाया 14वां स्थापना दिवस

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर से सटे उदयभानपुर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया। छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गान सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर ने चौदहवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। आज ही के दिन 21 दिसम्बर 2012 में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर की नींव रखी गई थी तभी से हर वर्ष स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है।
स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया। इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गान गया। इस अवसर पर विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। कक्षा एक छात्र छात्राओं के ग्रुप ने कौव्वाली से शिक्षा की महत्ता पर रोशनी डाली। नर्सरी और केजी के बच्चों ने नव वर्ष व क्रिसमस डे पर नृत्य पेश किया। संस्था की प्राचार्या रेखा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है जो खर्च करने से घटता नहीं बल्कि बढ़ता है। यह संस्था बच्चों को शिक्षा से उनके जीवन को सजाने संवारने का संकल्प के साथ पूरी लगन और ईमानदार से करती है। संस्थापक आयज अहमद खां ने समस्त आगंतुकों का आभार जताया। इस अवसर पर नवाज खां, प्रवीण सिंह, जमीर अहमद अंसारी, सुरेन्द्र यादव, रमेश, मोहम्मद अजमल उर्फ राशिद, मन्नान, पिन्टू मिर्जा आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *