सीपीएस के पास माडर्न और एडवांस एजुकेशन देने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध : अयाज अहमद खां

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में सभी पत्रकारों, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिंक मीडिया, सोशल मीडिया एवं वेव पोर्टल के साथियों का स्वागत एवं अभिनंन्दन हुआ। विद्यालय की तरफ से सभी पत्रकारों को सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की तरफ से नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी गई।
विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खॉ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल की स्थापना 1994 में हुई। सीबीएसई से कक्षा-12वीं तक मान्यता प्राप्त हमारा विद्यालय जिले के प्राइवेट सेक्टर का ऐसा पहला विद्यालय रहा है, जिसने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल प्राइवेट सेक्टर का एक मात्र विद्यालय रहा है जिसे सीबीएसई ने 2009 के बोर्ड परीक्षा का सेन्टर बनाया। समय-समय पर विद्यालय ने विभिन्न सरकारी प्रतियोगी, प्रवेश परीक्षाओं को भी कराया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अनेको बार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी बोर्ड और सीटेट परीक्षाओं में निभाई है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा विद्यालय को आजमगढ़ के पॉच विद्यालयों को सुपरवाइज करने के लिए वर्ष 2016 में मेंटर बनाया गया। संस्थापक अयाज अहमद खान को वर्ष 2015 में रामनाईक पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षाविद्व की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।
विद्यालय एवं प्रधानाचार्या रेखा सिंह को बोर्ड द्वारा सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर बनाया गया है। नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए विद्यालय जिले के सभी 66 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ कोआर्डिनेट करेगा। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के पास माडर्न और एडवांस एजुकेशन देने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यालय हिन्दी, अग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, माडर्न एजुकेशन के साथ-साथ कम्प्यूटर, आर्ट, म्यूजिक एवं डांस कक्षाओं पर भी अपनी कक्षाओं को संचालित करता है। विद्यालय की लाइब्रेरी के पास विषयक किताबों के साथ-साथ अन्य किताबें, अखबार, मैगजीन, जर्नल भी उलब्ध कराये गये है। विद्यालय के पास रीडिंग रूम की भी व्यवस्था है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय अपनी शिक्षा व्यवस्था में उचित बदलाव भी कर रहा है।
सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल के अन्य स्कूल, सीपीएस मुबारकपुर, फरिहा एंव नवीनतम भिवण्डी मुम्बई शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अग्रसर है। संस्थापक श्री खां ने सभी जनपदवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शुभ चिन्तकों, अभिभावकगण एवं विशेष रूप से छा़त्र-छात्राओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी।
रिपोर्ट-रामचन्दर/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *