रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छात्रा श्रेया तिवारी कांड मे रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उसके माता पिता से मिला। मंडलीय प्रतिनिधि मंडल ने छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी प्राप्त की।
भाकपा आज़मगढ़ जिला सचिव एवं अधिवक्ता कॉमरेड जितेंद्र हरि पांडेय ने बताया कि पार्टी की राज्य परिषद के फैसले के तहत प्रतिनिधि मंडल यहां आया है।यहाँ की वस्तु स्थिति से प्रदेश पार्टी को अवगत कराया जाएगा।पीड़ित परिवार की मांग और न्याय के लिये भाकपा दृढ़ संकल्प है।प्रतिनिधि मंडल में शामिल पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य और मऊ के पूर्व विधायक कॉमरेड इम्तेयाज अहमद ने कहा कि इस घटना में पुलिस की जो प्रारंभिक जांच चल रही थी जिसका चंद दिनों में जांच अधिकारी बदल दिया गया।दूसरे जांच अधिकारी ने एक दिन के भीतर कैसे दर्जनों लोगों का बयान और जांच पूरी कर क्लीन चिट दे दिया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमे ऐसी जांच के बारे में कुछ पता ही नही है।पूर्व विधायक ने कहा कि इस तरह की जांच न्याय और कानून व्यवस्था पर कुठाराघात और एक बड़ा सवालिया निशान है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय भाकपा मऊ के जिलामंत्री रामसोच यादव ने कहा कि यह गंभीर प्रकरण है।इसमें अन्य सहयोगी दलों को साथ लेकर पीड़ित परिवार की न्याय की मांग के लिये एका बनाई जाएगी। राज्य कार्यकारिणी के दूसरे सदस्य और भाकपा आज़मगढ़ के पूर्व जिला सचिव हामिद अली ने कहा निष्पक्ष जाच मे दूध का दूध हो जायेगा। छात्रा की मां ने कहा कि हमे अब सरकार से उम्मीद नहीं है।हमे जनता पर भरोसा है कि हमारे साथ न्याय की मांग में वह खड़ी होगी। भाकपा प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जल्द ही इस प्रकरण पर मंडलायुक्त आज़मगढ़ से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया जाएगा। इस मंडलीय प्रतिनिधि मंडल मे भाकपा पूर्व जिलामंत्री रामाज्ञा यादव, मऊ से रामसोच यादव, अजय कुमार तिवारी, दीपक यादव एडवोकेट, अशोक कुमार यादव आदि थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा